उत्तर प्रदेश : बलिया
22 फरवरी 2025 : थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा सम्बन्धित धारा 137 (2), 351 (4), 65 (2) BNS व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ! SP बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ASP (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व CO रसड़ा श्री आशीष मिश्र व थानाध्यक्ष नगरा श्री कौशल पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.02.2025 को व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह मय हमराह के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2025 धारा 137 (2), 351 (4), 65 (2) BNS व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित विवेचना / खोजबीन में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.आकाश गौड़ पुत्र घूरा गौड़ं 2.मोहन राजभर पुत्र रविन्द्र राजभर निवासीगण पाण्डेयपुर थाना नगरा बलिया को सिसवारकलां मोड़ से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 08/2025 धारा 137 (2), 351 (4), 65 (2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्टगिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1. आकाश गौड़ पुत्र घूरा गौड़ं निवासी थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष 2. मोहन राजभर पुत्र रविन्द्र राजभर निवासी पाण्डेयपुर थाना नगरा बलिया उम्र करीब 19 वर्षगिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना नगरा बलिया 2. हे0का0 रणजीत यादव थाना नगरा, बलिया 3. हे0का0 संजय कुमार सिंह थाना नगरा, बलियातहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM
